Tuesday, July 14निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

763% से ज्यादा का रिटर्न देने के बाद अब 4300 पर पहुंचेगा यह मल्टीबैगर स्टॉक, एक्सपर्ट ने कहा- खरीद लो

नई दिल्ली

अगर आप किसी मजबूत क्वालिटी शेयरों की तलाश में हैं तो आप आईटी (IT) कंसल्टिंग और सर्विसेज कंपनी माइंडट्री (Mindtree) पर नजर रख सकते हैं। कंपनी के शेयर पर घरेलू ब्रोकरेज फर्म फिदा हैं और इसे ‘BUY’ रेटिंग दी है। 

ब्रोकरेज हाउस आईआईएफएल (IIFL) इस आईटी स्टाॅक (IT stock) पर बुलिश हैं और 4300 टारगेट प्राइस रखा है। बता दें कि माइंडट्री लिमिटेड का लेटेस्ट शेयर प्राइस 4,088 रुपये है।