नई दिल्ली
देश में सोना आयात के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। इस साल जनवरी से अक्टूबर के बीच 10 महीनों में ही 3,45,303 करोड़ रुपए का सोना आयात हो चुका है। आयात की मौजूदा औसत रफ्तार बनी रही तो दिसंबर तक यह आंकड़ा 4 लाख करोड़ से ऊपर निकल जाएगा।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक किसी एक साल में सोना आयात पर कभी भी इतना खर्च नहीं हुआ है। पिछला रिकॉर्ड 2017 का है, जब देश में 2.36 लाख करोड़ रुपए का सोना आयात किया गया था।