Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ईशान किशन के चोटिल होने के बाद किसे मिलेगी फैंटसी टीम में जगह

नई दिल्ली

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज यानि 27 फरवरी को धर्मशाला में खेला जाना है। पहले दो मैच जीतकर टीम इंडिया सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। पहले टी20 में भारत ने जहां 62 रनों से जीत दर्ज की थी, वहीं दूसरे टी20 में उन्होंने मेहमानों को 7 विकेट से धूल चटाई। ऐसे में आज भारतीय खिलाड़ियों की नजरें श्रीलंका का सूपड़ा साफ करने पर होगी। टीम इंडिया के लिए बुरी खबर यह है कि ईशान किशन के हेलमेट पर गेंद लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, ऐसे में उनका तीसरा टी20 खेलना मुश्किल होगा। आइए भारत बनाम श्रीलंका मुकाबले की ड्रीम11 से लेकर पिच रिपोर्ट तक कुछ अहम बातों पर एक नजर डालते हैं-

संजू सैमसन (c), रोहित शर्मा (vc), श्रेयस अय्यर, चरित असालंका, पथुम निसांका, रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, चमिका करुणारत्ने, जसप्रीत बुमराह, लाहिरु कुमारा, रवि बिश्नोई