Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

उडनदस्ता, अनुशासन समिति व कोविड-19 रेस्पॉन्स समिति गठित

  • एसकेडी यूनिवर्सिटी में 5 अगस्त से प्रारंभ होंगी परीक्षाएं
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    श्री खुशाल दास विश्वविद्यालय के सभागार में सत्र 2020-21 की परीक्षाओं को लेकर बुधवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. डॉ. एसके दास ने की। बैठक में रजिस्ट्रार प्रो. प्रदीप, परीक्षा नियंत्रक डॉ. पवन वर्मा, सभी संकायों के अधिष्ठाता व विभागाध्यक्षों ने सत्र 2020-21 की परीक्षा आयोजित करने सम्बंधित तैयारियों पर गहन विचार-विमर्श कर अंतिम रूपरेखा तैयार की। बैठक को सम्बोधित करते हुए परीक्षा नियंत्रक डॉ. पवन वर्मा ने बताया कि 5 अगस्त से स्नातक तृतीय वर्ष एवं स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष की परीक्षाएं आयोजित किया जाना सुनिश्चित किया गया है। परीक्षाएं प्रतिदिन दो पारियों में आयोजित की जाएंगी। प्रथम पारी का समय सुबह 11 से 12.30 बजे तक व द्वितीय पारी का समय दोपहर 2 से अपराह्न 3.30 बजे तक रहेगा। सभी परीक्षाएं समय-समय पर केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की ओर से जारी की गाइड लाइन की अनुपालना करते हुए आयोजित करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा को सफलतापूर्वक आयोजित करवाने के लिए परीक्षा विभाग की ओर से विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। इसमें मुख्य रूप से उड?दस्ता, अनुशासन समिति, कोविड-19 रिस्पॉन्स समिति व समय सारणी समिति बनाई गई है। सभी छात्र-छात्राओं के प्रवेश पत्र तैयार कर लिए गए हैं। परीक्षार्थी अपना परीक्षा प्रवेश पत्र 24 जुलाई से 30 जुलाई तक विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग से प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा नियंत्रण ने सभी परीक्षार्थियों को कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार मास्क, सेनेटाइजर व पानी की बोतल अपने साथ लेकर आने के लिए निर्देशित करते हुए बताया कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर परीक्षा समय सारणी उपलब्ध है। सभी छात्र-छात्राएं परीक्षा समय सारणी के अनुसार परीक्षा देने के लिए विश्वविद्यालय में स्थापित परीक्षा केन्द्र पर पहुंचे। किसी भी छात्र-छात्रा को परीक्षा सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए विश्वविद्यालय की ओर से हैल्पलाइन नम्बर 8875066000 जारी किया गया है। छात्र-छात्राएं इस नम्बर पर सम्पर्क कर अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *