Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

उत्तराखंड BJP में संकट टलने का दावा:कैबिनेट मंत्री हरक सिंह ने इस्तीफा वापस लिया

देहरादून

उत्तराखंड भाजपा ने दावा किया है कि पार्टी में शुक्रवार देर रात मचे घमासान का पटाक्षेप हो गया है। कैबिनेट बैठक में इस्तीफा देने की घोषणा करने वाले वन और पर्यावरण मंत्री हरक सिंह को मना लिया गया है। इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व को दखल देना पड़ा। हालांकि, सिंह की तरफ से इस बारे में अब तक कुछ नहीं कहा गया है। वे इस्तीफे की घोषणा करने के बाद से किसी अज्ञात स्थान पर हैं और उनका फोन भी बंद है।

रावत सरकार के वरिष्ठ मंत्री और राज्य के कद्दावर नेता हरक ने शुक्रवार को अचानक पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद हरक सिंह के करीबी और देहरादून की रायपुर विधानसभा सीट से विधायक उमेश शर्मा काऊ ने भी इस्तीफा दे दिया था। एक के बाद एक दो बड़े नेताओं के इस्तीफे को BJP के लिए एक बड़ा नुकसान माना जा रहा था, लिहाजा पार्टी हाईकमान डैमेज कंट्रोल के लिए सक्रिय हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *