Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

उत्तरी राजस्थान में कल से घने कोहरे की चेतावनी:गंगानगर, हनुमानगढ़ में 3 दिन का येलो अलर्ट

जयपुर

पिछले 4 दिन से पड़ रही कड़ाके की सर्दी से बुधवार को लोगों को राहत मिली है। जयपुर, कोटा, चूरू, सीकर समेत राजस्थान के सभी शहरों में न्यूनतम तापमान 1 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर में बीती रात पारा 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने 23 दिसंबर से अगले तीन दिनों तक उत्तरी राजस्थान के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बेल्ट में घना कोहरा पड़ने की संभावना जताई है। विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। कोहरे के कारण इन एरिया में विजिबिलिटी 100 मीटर तक रह सकती है।

जयपुर मौसम केन्द्र से मिली रिपोर्ट के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल बेल्ट में हाल ही में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। विक्षोभ ने उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं का दिशा बदल दी। इसी कारण राजस्थान में तापमान अब बढ़ने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो विक्षोभ का असर 25 दिसंबर से मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल सकता है। राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा के कई एरिया में 25 दिसंबर से हल्के बादल छा सकते हैं। इसका असर 2-3 दिन बना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *