Thursday, September 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

उदयपुर में हाईकोर्ट बेंच की मांग: 40 साल से चल रहा आंदोलन, विधानसभा से संसद तक गूंजी आवाज

उदयपुर

उदयपुर में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर 40 साल से आंदोलन चल रहा है। शुरुआत हर महीने की सात तारीख को न्यायिक कार्यों के बहिष्कार से हुई थी जो आज दिन तक जारी है। इस बीच कभी यह आंदोलन 40 दिन लगातार चला, कभी एक महीने तो कभी छह महीने तक। ताजा अपडेट यह है कि राज्य सरकार ने राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को उदयपुर में हाईकोर्ट बेंच की अनुशंसा का पत्र लिखा, जिसको चीफ जस्टिस ने खारिज दिया यानी उदयपुर में हाईकोर्ट बेंच की जरूरत नहीं है।