Sunday, July 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बाड़मेर: कम थी पति की कमाई, झगड़े के बाद पत्नी ने गला घोटकर मार डाला

बाड़मेर।

राजस्थान के सीमावर्ती बाड़मेर जिले में आपसी झगड़े के बाद पत्नी ने अपने पति का गला घोटकर मार डाला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। घटना बाड़मेर शहर की है। शहर कोतवाल उगमराज सोनी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त अनिल कुमार उम्र 32 वर्ष के रूप में की गयी है। कोतवाल ने बताया कि मृतक की पत्नी मंजू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।