Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

उपचुनाव: मंडी में जी 23 से जुडे़ चार नेताओं के जुटने से सियासी हलचल

शिमला

मंडी संसदीय सीट के द्रंग विधानसभा हलके के टकोली में उपचुनाव के प्रचार के बहाने कांग्रेस के जी 23 से जुड़े चार नेता एक मंच पर जुट गए। बेशक यह संयोग हो, लेकिन कांग्रेस में इससे अलग सियासी हलचल है। ये नेता हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, हरियाणा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर हैं।

 
पिछले दो दिनों से इनमें सियासी मंत्रणाएं चल रही हैं। जी 23 ग्रुप के नेताओं ने सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर संगठन में सक्रिय नेतृत्व और संगठन में व्यापक बदलाव की मांग की थी। इससे कांग्रेस के भीतर एक भूचाल आ गया था। इसका अर्थ यह निकाला जा रहा था कि इसे गांधी परिवार को चुनौती देने के रूप में लिखा गया था। सोनिया गांधी को उन्हीं के परिवार को चुनौती देने वाली चिट्ठी लिखने वाले नेताओं में हस्ताक्षर करने वाले हिमाचल प्रदेश के अकेले नेता कौल सिंह ठाकुर ही थे। हालांकि, कौल सिंह ने जी 23 नेताओं के समूह की ओर से हस्ताक्षरित चिट्ठी पर विवाद खड़ा होने के बाद उस वक्त कहा था कि उनसे हस्ताक्षर अनजाने में हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *