Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

उर्फी जावेद ने फिर कैमरे के सामने पहने कपड़े, वीडियो शेयर कर पूछा- कौन होगा अगला शिकार?

नई दिल्ली

उर्फी जावेद ने एक बार फिर अपनी सुपर बोल्ड फोटो इंटरनेट पर शेयर कर दी है। वीडियो में उर्फी जावेद कैमरे के सामने कपड़े पहनती नजर आ रही हैं। उर्फी जावेद ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उर्फी अपना टॉप एडजस्ट करती, ड्रेस के बटन लगातीं और और इयर रिंग्स पहनती दिखाई पड़ रही हैं। हालांकि वीडियो में कुछ ही सेकेंड बाद उनका पूरा लुक दिखाया गया है।

नागिन का अगला शिकार कौन?
उर्फी जावेद का ये वीडियो कुछ ही मिनटों में वायरल होने लगा है। उर्फी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘आपको क्या लगता है? नागिन का अगला शिकार कौन होगा?’ कमेंट सेक्शन कुछ लोग जहां उनके टीवी शो नागिन का हिस्सा बनने की बातें कह रहे हैं वहीं तमाम लोग उर्फी के इस तरह के वीडियो शेयर करने का मजाक उड़ा रहे हैं।