Wednesday, July 8निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दो साल से टीवी की दुनिया से क्यों दूर हैं ‘उड़ान’ की ‘चकोर’ मीरा देवस्थले, वजह जानकर लगेगा झटका!

नई दिल्ली

कलर्स के मशहूर टीवी सीरियल ‘उड़ान’ में ‘चकोर’ का किरदार निभाकर घर-घर अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस मीरा देवस्थले एक लंबे समय के बाद एक बार फिर से एक्टिंग की दुनिया में वापसी करने की तैयारी कर रही हैं। गौरतलब है कि मीरा को आखिरी बार ‘विद्या’ सीरियल में देखा गया था, हालांकि शो को ज्यादा टीआरपी नहीं मिलने की वजह से और कोरोना वायरस की के कारण मेकर्स ने 2020 में इसे ऑफ एयर करने का फैसला किया था। इस शो के बंद होते ही मीरा भी अचानक टीवी दुनिया से गायब सी हो गई थीं। अब इन सभी कारणों के बारे में मीरा ने अपने विचार रखी और टीवी इंडस्ट्री से दूर रहने की असली वजहों के बारें खुलासा की हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया है कि वह बीते साल पीलिया की शिकार हो गई थीं, जिससे उबरने में लंबा समय लग गया।