मुंबई
अभिनेत्री उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। एक ओर जहां वो ऋषभ पंत को लेकर खबरों में रहती हैं तो दूसरी ओर पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह संग अपना एडिटिड वीडियो शेयर कर वो ट्रोल हो गई थीं। इस बीच उर्वशी एक बार फिर खबरों में हैं और इस बार वजह उनका लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट है। उर्वशी ने नो मेकअप लुक में एक तस्वीर शेयर की है, जिस पर कैप्शन की वजह से सोशल मीडिया यूजर्स ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की बात करते हुए एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं।
अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी बोल्ड और सिजलिंग फोटोज शेयर करने वालीं उर्वशी ने एक बेहद सादी तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में न सिर्फ उर्वशी बिना मेकअप नजर आ रही हैं, बल्कि साथ ही साथ एक दम देसी अंदाज में साड़ी पहने दिख रही हैं। तस्वीर को देखकर लग रहा है कि ये उनकी किसी फिल्म या एड प्रोजेक्ट के शूट की फोटो है। फोटो थोड़ी ब्लर भी है, जिस में उर्वशी छत के किनारे दीवार के पास खड़ी दिख रही हैं।
उर्वशी ने इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘मौत से पहले भी एक और मौत होती है, देखो जरा अपनी मोहब्बत से दूर होकर।’ सोशल मीडिया पर न सिर्फ उर्वशी की तस्वीर बल्कि कैप्शन की भी चर्चा हो रही है। ट्रोल्स उर्वशी के पोस्ट पर ऋषभ पंत का नाम लेकर अलग अलग कमेंट कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने लिखा है- ऋषभ कमेंट कर दो। वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स उर्वशी की तारीफ भी करते दिख रहे हैं।