Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

उर्वशी रौतेला की गर्दन पर वो ‘लव बाइट’ नहीं था! गुस्से में आग बबूला हुईं एक्ट्रेस

नई दिल्ली

उर्वशी रौतेला का एक वीडियो हाल ही में इंटरनेट पर जमकर वायरल हुआ था। वीडियो में उर्वशी रौतेला की गर्दन पर एक निशान नजर आ रहा था जिसे देखकर लोगों ने ये कयास लगाना शुरू कर दिया कि शायद ये लव बाइट है। पापाराजी और उर्वशी के फैन पेजों पर इस वीडियो को जमकर शेयर किया गया था और कमेंट सेक्शन में ढेरों लोगों ने इस निशान को लव बाइट बताया। ऐसे कमेंट्स और मीडिया रिपोर्ट्स को देखकर उर्वशी रौतेला का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया और अब उन्होंने ट्वीट करके अपना गुस्सा जाहिर किया है।

गुस्से उर्वशी रौतेला ने किया ये ट्वीट
उर्वशी रौतेला ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ऐसी एक खबर को ट्वीट करते हुए लिखा, ‘घटिया। ये मेरी रेड लिपस्टिक है जो मेरे मास्क की वजह से फैल गई है। रेड लिप्स को मेनटेन करना बहुत मुश्किल होता है, किसी लड़की से पूछकर देखो। यकीन नहीं होता कि वो किसी की इमेज खराब करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। खासकर कि लड़कियों की इमेज।’