Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ऋतिक रोशन की सबा आजाद के साथ बढ़ रही है नजदीकियां, सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर बरसा रहे हैं प्यार

नई दिल्ली

ऋतिक रोशन और सबा आजाद इन दिनों काफी छाए हुए हैं। दोनों को एक रेस्टोरेंट में स्पॉट किया गया था और इसके बाद से दोनों के रिलेशनशिप की अफवाहें छाई हुई हैं। दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के पोस्ट पर खुलकर कमेंट करते हैं और हाल ही में फिर दोनों ने एक-दूसरे को लेकर ऐसा कमेंट किया है कि लग रहा है जैसे दोनों अब किसी से अपने रिलेशनशिप और बॉन्ड को छिपाना नहीं चाहते हैं। अब हुआ कुछ यूं कि ऋतिक ने सबा को लेकर एक पोस्ट किया जिस पर सिंगर ने उनको स्पेशल नाम दिया।

दरअसल, सबा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह स्टेज पर अपनी परफॉर्मेंस से पहले की तैयारी कर रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सबा ने लिखा, सनबर्न और तैयार। हम यहां हैं और साउंड चेक कर रहे हैं शाम के लिए।

सबा के वीडियो को ऋतिक ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और लिखा, अपनी परफॉर्मेंस से किल करो। तुम शानदार लड़की। इसके साथ ही ऋतिक ने दिल वाला इमोजी पोस्ट किया है। फिर सबा ने ऋतिक के पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और लिखा, काश की आप यहां होते मेरे क्यूटी।