Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हिट हुई राजामौली की RRR, जानें हिंदी में किसने दी राम चरण और जूनियर एनटीआर को अपनी आवाज

मुंबई

डायरेक्टर एस एस राजामौली (SS Rajamouli) की फिल्म आरआरआर (RRR) का फैन्स को लंबे वक्त से रिलीज का इंतजार था। ऐसे में बीते दिन 25 मार्च को फैन्स का इंतजार पूरा हुआ। पहले दिन ही फिल्म ने वर्ल्डवाइड 223 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। राम चरण (Ram charan), अजय देवगन (Ajay Devgan), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और जूनियर एनटीआर (Jr NTR) स्टारर फिल्म RRR आने वाले दिनों में कई रिकॉर्ड्स बना सकती है। फिल्म के साउथ वर्जन को तो दर्शक पसंद कर ही रहे हैं, वहीं फिल्म के हिंदी वर्जन को भी फैन्स का खूब प्यार मिल रहा है। वहीं इस बीच फैन्स ये भी जानना चाह रहे हैं कि हिंदी में राम चरण और जूनियर एनटीआर के किरदारों को किसने हिंदी में आवाज दी है।

खुद की डब राम और जूनियर एनटीआर ने आवाज
कुछ वक्त पहले अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ रिलीज हुई थी और हिंदी पट्टी के दर्शकों ने भी उसे खूब पसंद किया था। फिल्म की हिंदी डबिंग में अल्लू अर्जुन के किरदार को अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने डब किया था, जिसे फैन्स ने खूब पसंद किया था। वहीं उसके पहले ‘बाहुबली’ में प्रभास को शरद केलकर ने डब किया था। इन दोनों ही साउथ फिल्मों को दर्शकों ने पसंद किया, जिसके बाद अब फैन्स ये जानना चाह रहे हैं कि आरआरआर के डबिंग आर्टिस्ट कौन हैं?