Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

एंबुलेंस को भी नहीं छोड़ रहे रूसी सैनिक, कर रहे सबकुछ बर्बाद…यूक्रेन का आरोप

कीव

रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आज चौथा दिन है। भयावह युद्ध के बीच यूक्रेन और रूस के बीच कूटनीति बात की भी बात चल रही है लेकिन अभी इसका हल निकल पाया है। बातचीत वाली जगह को लेकर दोनों अपनी मांग पर अड़े हैं। इस बीच यूक्रेन ने रूसी सैनिकों पर आरोप लगाया कि वे एंबुलेंस को भी नहीं छोड़ रहे हैं, सबकुछ बर्बाद कर रहे हैं।

यूक्रेन के रिहायशी इलाकों में रूसी सैनिकों की बर्बरता जारी है। वहीं, यूक्रेनी सैनिक भी मोर्चे पर डटे हैं। दोनों देशों के बीच भयंकर युद्ध हो रहा है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से रूसी सैनिकों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। यूक्रेन का दावा है कि रूसी सैनिक एंबुलेंस को भी नहीं छोड़ रहे हैं, सबकुछ बर्बाद करते हुए आगे बढ़ रहे हैं।

यूक्रेन का यह बयान इसलिए ज्यादा संगीन है क्योंकि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इससे पहले कह चुके हैं कि उनका टारगेट यूक्रेन में तख्तापलट करना है, न कि आम लोगों को नुकसान पहुंचाना। पुतिन यूक्रेनी सरकार पर नाजी आतंकियों की तरह बर्ताव करने का आरोप लगा चुके हैं।