Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

एकदिवसीय रैंकिंग में पांचवे स्थान पर फिसला भारत

दुबई (वार्ता)। आईसीसी की एकदिवसीय रैंकिंग में भारतीय क्रिकेट टीम गिरकर पांचवे स्थान पर आ गयी है।आईसीसी की नवीनतम रैंकिंग के अनुसार पाकिस्तान ने वेस्ट इंडीज को एकदिवसीय श्रंखला में 3-0 से हराकर भारत पर बढ़त हासिल कर ली है।
इस सीरीज से पहले पाकिस्तान 102 की रेटिंग के साथ एकदिवसीय रैंकिंग में पांचवें स्थान पर थी, लेकिन कैरिबियाई टीम को क्लीन स्वीप कर बाबर आजम की टीम 106 रेटिंग के साथ चौथे स्थान पर आ गयी है। 105 रेटिंग वाली भारतीय टीम पांचवे स्थान पर खिसक गयी है।
अगस्त में होने वाली पाकिस्तान की अगली एकदिवसीय श्रंखला से पहले भारत को इंग्लैंड और वेस्ट इंडीज के खिलाफ तीन-तीन मुकाबले खेलने हैं, जिनमें जीतकर भारत पाकिस्तान से आगे निकल सकता है।
दूसरी ओर, न्यूजीलैंड 125 रेटिंग के साथ रैंकिंग में पहले स्थान पर रही, जबकि इंग्लैंड (124) ने दूसरा और आॅस्ट्रेलिया(107) ने तीसरा स्थान हासिल किया।