एक्टर मनोज बाजपेयी के पिता राधाकांत बाजपेयी का 83 साल की उम्र में रविवार सुबह दिल्ली में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मनोज के करीबी ने इस खबर की पुष्टि की है। उन्हें दो हफ्ते पहले इलाज के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था। तब एक्टर केरल में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग छोड़कर पिता के पास पहुंचे थे। निधन की सूचना मिलते ही एक्टर के पैतृक गांव गौनाहा प्रखंड के बेतिया में मातम छा गया है।