बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल एवलिन शर्मा ने हाल ही में एक बेटी को जन्म दिया है। अभिनेत्री ने इस बारे में फैंस को अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए जानकारी दी। बेटी के जन्म के बाद से ही एवलिन और उनके पति तुषान भिंडी बेहद खुश हैं। इस खुशखबरी को फैंस के साथ बांटते हुए एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर भी शेयर की। अपनी बेटी की पहली तस्वीर साझा हुए एक्ट्रेस ने उनका नाम भी बताया।
इतना ही नहीं उन्होंने अपनी बेटी के जन्म के साथ ही बेटी का इंस्टाग्राम अकाउंट भी बना दिया है। एवलिन ने शुक्रवार को पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने बेटी एवा रानिया भिंडी को जन्म दिया। इसके साथ ही उन्होंने बेटी को चूमते हुए अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की और लिखा, ‘मेरी जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण किरदार। एवा रानिया भिंडी की मां।’