शाहरुख खान और गौरी खान के बेटे आर्यन खान को 3 अक्टूबर को 7 अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद से ही आर्यन के वकील उसे जमानत दिलाने के लिए लगातार कोर्ट के चक्कर काट रहे हैं लेकिन 16 दिन में चौथी बार आर्यन की जमानत याचिका खारिज हो गई है।
क्या एक्ट्रेस के साथ मिली चैट को आर्यन के खिलाफ इस्तेमाल किया गया?
एनसीबी के अधिकारियों ने आर्यन खान और बॉलीवुड की एक उभरती हुई एक्ट्रेस के बीच चैट का पर्दाफाश किया। इस चैट में आर्यन और उस एक्ट्रेस के बाच ड्रग्स को लेकर बातचीत हो रही है। इसे एजेंसी ने सबूत के तौर पर अदालत में पेश किया है ताकि आर्यन की हिरासत को कुछ और वक्त के लिए बढ़ाने की मांग की जा सके।