Wednesday, April 29निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

एक्सीडेंट ने ली एक्टर की जान:38 साल के नेशनल अवॉर्ड विजेता संचारी विजय का निधन, दो दिन पहले बाइक फिसलने से आई थी दिमाग में चोट

नेशनल फिल्म अवॉर्ड विजेता कन्नड़ अभिनेता संचारी विजय का निधन हो गया है। वे 38 साल के थे और सोमवार को उन्होंने बेंगलुरु के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। शनिवार रात बाइक एक्सीडेंट में उनके दिमाग में कई चोटें आई थीं। इमरजेंसी में उनके दिमाग की सर्जरी भी करनी पड़ी थी। बावजूद इसके उन्हें बचाया नहीं जा सका और डॉक्टर्स ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया। विजय के परिवार ने उनके अंगदान का फैसला लिया है।

‘मर कर भी करेंगे समाज सेवा’
विजय के भाई सिद्देश ने मीडिया को बताया, “डॉक्टर्स ने हमें सूचित किया है कि उनका ब्रेन स्टेम फेल हो गया और उनके बचने की संभावनाएं बेहद कम हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि उन्होंने हमेशा समाज की भलाई के लिए काम किया। यहां तक कि कोविड-19 महामारी के दैरान भी वे 24 घंटे काम करते रहे। इसलिए हमने उनके अंग दान करने का फैसला लिया है। हमें यकीन है कि इससे उन्हें शांति मिलेगी। मर कर भी वे समाज की सेवा करते रहेंगे। उन सभी लोगों का धन्यवाद, जिन्होंने उनकी मदद करने की कोशिश की।”

किच्चा सुदीप ने जताया शोक
किच्चा सुदीप ने विजय की मौत पर शोक जताया है और सोशल मीडिया पर लिखा है, “यह स्वीकार करना बेहद निराशाजनक है कि संचारी विजय नहीं रहे। इस लॉकडाउन में उनसे दो बार मुलाकात हुई। वे अपनी अगली फिल्म के लिए एक्साइटेड थे, जो अभी रिलीज होनी है। बेहद दुखद। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति दिली संवेदनाएं। भगवान आत्मा को शांति दे।”

कैसे हुआ संचारी का एक्सीडेंट
घटना शनिवार रात करीब 11:45 बजे की है। रिपोर्ट्स की मानें तो संचारी विजय दोस्त नवीन के साथ बाइक की पिछली सीट पर बैठ कर दवा लेने जा रहे थे। इसी दौरान बारिश के कारण बाइक फिसल गई और बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे में जहां नवीन का पैर फ्रैक्चर हुआ तो वहीं संचारी की जांघ और सिर में चोटें आई थीं। डॉक्टर्स के मुताबिक, जब विजय को इमरजेंसी में भर्ती किया गया, तब उनकी हालत बेहद गंभीर थी। सीटी स्कैन कराने पर दिमाग में सबड्यूरल हेमेटोमा (ब्रेड में खून का बहाव) और कई चोटें दिखाई दीं। ब्रेन हैमरेज को हटाने के लिए तुरंत ही उनकी ब्रेन सर्जरी की गई।

कर्नाटक सिनेमा के पॉपुलर एक्टर
विजय कर्नाटक सिनेमा के बहुत पॉपुलर एक्टर थे। उन्होंने संचारी सरनेम उस ग्रुप से लिया था, जिससे वे फिल्मों में आने से पहले जुड़े थे। उनकी पॉपुलर फिल्मों में ‘नानू अवनाल्ला …अवालू’ शामिल है, जिसके लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था। उन्हें इस फिल्म के लिए कर्नाटक स्टेट फिल्म अवॉर्ड भी मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *