Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

एक पौधे पर उगता है सेब, दूसरे पर लड्‌डू:30 साल में तैयार की बेर की 300 से ज्यादा वैरायटी

बीकानेर

क्या आप मान सकते हैं कि 45 डिग्री से ज्यादा तापमान में फ्रूट की खेती की जा सकती है? अगर आपका जवाब ना है तो हम आपको बता दें कि बीकानेर में ऐसा हो रहा है, वो भी पिछले 30 सालों से। बीकानेर में अब तक बेर की 300 से ज्यादा वैरायटी तैयार की जा चुकी है।

दरअसल, बीकानेर में देश का सबसे बड़ा बेर अनुसंधान केंद्र है, जिसे भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् (CIAH) संचालित कर रहा है। बेर एक मात्र ऐसा फ्रूट है जो तेज गर्मी और लू में भी पनपकर लाखों रुपए की कमाई दे जाता है। यहां भारतीय बेर के अलावा कतर, चीन और खाड़ी देशों की जितनी भी वैरायटी है, उसे भी किसानों के लिए डेवलप किया जा रहा है।