Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

एक शाम बालाजी के नाम जागरण 17 सितम्बर को

  • क्लब सदस्यों ने प्रचार रथ किया रवाना
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    टाउन के श्री नवयुवक क्लब की ओर से एक शाम बालाजी के नाम जागरण का आयोजन 17 सितम्बर को किया जा रहा है। जागरण के आयोजन को लेकर रविवार को प्रचार रथ रवाना किया गया। प्रचार रथ को जागरण स्थल लोहिया कॉलोनी से शेरसिंह व क्लब सदस्यों की ओर से बालाजी के जयकारों के साथ रवाना किया गया। यह प्रचार रथ टाउन के प्रत्येक गली-मोहल्ले में पहुंच कर बालाजी के जागरण में पहुंचने का न्यौता आमजन को देगा। क्लब अध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया श्री बालाजी के जागरण में सालासर दरबार से पावन ज्योत लाई जाएगी। जागरण को लेकर बालाजी की मूर्ति कारीगरों की ओर से तैयार की जा रही है। जागरण से पूर्व 15 सितम्बर को रात्रि 8.15 बजे श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन श्री रघुनाथ मंदिर मंडली की ओर से किया जाएगा। बालाजी की सवामणी का प्रसाद वितरण किया जाएगा। जागरण में बाहर से आए गायक कलाकार राजू पंजाबी, बलवंत प्रजापत, कुलदीप सागर हिसार भजनों का गुणगान करेंगे। क्लब संरक्षक कालिया प्रधान ने बताया कि जागरण में सहयोग के लिए लॉटरी कूपन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। विजेता को प्रथम इनाम चांदी का सिक्का व द्वितीय इनाम साइकिल वितरित की जाएगी।