हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन के आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्या भारती विद्यालय की ओर से रविवार को जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ खेलकूद प्रतियोगिता प्रबंध समिति सदस्य दीपक जांगिड़, खेल प्रमुख अरविंद कुमार शर्मा की ओर से खिलाड़ियों का परिचय लेकर एवं दौड़ प्रारंभ करवाकर किया गया। आयोजन समिति सदस्य गंगाधर शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में हनुमानगढ़, पीलीबंगा, पल्लू, नोहर सहित चार विद्या मंदिरों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। 100 मीटर दौड़ में आशुतोष, निर्मल सिंह, शिवकुमार एवं 200 मीटर दौड़ में दिलखुश, हर्षित सोनी, 400 मीटर दौड़ में निर्मलसिंह और नजमा प्रथम स्थान पर रही। गोला फेंक प्रतियोगिता में कृष्ण कुमार प्रथम, लंबी कूद प्रतियोगिता में राहुल सोनी प्रथम, कृष्णलाल द्वितीय, रिले रेस में आशुतोष हनुमानगढ़ दल विजय रहा। बाल वर्ग में 400 मीटर में जसविन्द्र सिंह पीलीबंगा, प्रथम व समीना द्वितीय रही। 200 मीटर दौड़ में मंगत सोनी प्रथम व अनुराधा द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में महेन्द्र प्रथम, प्रीति द्वितीय स्थान पर रही। 600 मीटर दौड़ में मंगत प्रथम, दीपिका द्वितीय व लंबी कूद प्रतियोगिता में जसविन्द्र पीलीबंगा प्रथम, प्रिया द्वितीय, गोला फेंक प्रतियोगिता में महेन्द्र प्रथम, योगिता द्वितीय रही। रिले रेस में हनुमानगढ़ दल प्रथम रहा। शिशु वर्ग में हनुमानगढ़ प्रथम रहा। प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका सुदर्शन सोनी पीलीबंगा, बसंत भोजक, प्रदीप शर्मा हनुमानगढ़, अंजलि बिश्नोई, पूजा, सीमा बजाज, पुष्पा चुघ, कृष्ण कुमार चौधरी, मुकेश शर्मा ने निभाई।