Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

एडमिट कार्ड से 26 से 29 दिसंबर तक 14.92 लाख अभ्यर्थी सफर कर सकेंगे

जयपुर

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 25 जिलों में 3,896 पदों पर ग्रामीण विकास अधिकारी (VDO) भर्ती परीक्षा 27 और 28 दिसंबर को आयोजित होगी। राजस्थान के 14 लाख 92 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिन्हें राजस्थान रोडवेज की बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है। अभ्यर्थी 26 दिसंबर से 29 दिसंबर तक अपना एडमिट कार्ड दिखाकर राजस्थान रोडवेज की बसों में मुफ्त में सफर कर सकेंगे।

इस परीक्षा में प्रदेश में सबसे ज्यादा 456 परीक्षा केंद्र जयपुर जिले में बनाए गए हैं। जहां 3 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचेंगे, जिसके लिए जयपुर में जिला प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं, सबसे कम 6 परीक्षा केंद्र झुंझुनूं में होंगे। यहां केवल 2 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसके साथ ही सीकर में 11 केंद्रों पर 3 हजार और पाली में 15 केंद्रों पर 5 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *