आर्यन खान ड्रग्स केस में की गिरफ्तारी के बाद इंडस्ट्री के कई एक्ट्रर्स शाहरुख खान के सपोर्ट में खड़े हुए हैं। इस केस के बाद शाहरुख की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर भी इसका बहुत असर पड़ रहा है। हाल ही में लर्निंग ऐप BYJU’S ने अभी उनके सभी विज्ञापनों पर रोक लगा दी है। एड-टेक कंपनी के इस कदम के बाद सोशल मीडिया पर बॉलीवुड और टीवी के एक्टर्स ने कंपनी को खूब खरी खोटी सुनाई की है। शाहरुख के सपोर्ट में अली फजल, अंजना सुखानी और नकुल मेहता सहित कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।