Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

एनआईए ने आतंकी हमलों की साजिश रचने के मामले में 11 स्थानों पर की छापेमारी

जम्मू

जम्मू-कश्मीर में हाल ही में हुए आतंकी हमलों की साजिश रचने के मामले में नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने 11 जगहों पर छापेमारी की। इस छापेमारी के तहत श्रीनगर में चार जगह, बारामुला में दो, पुलवामा में एक, अवंतीपोरा में दो, सोपोर में एक और कुलगाम में एक जगह शामिल है।

10 अक्तूूबर को भी 16 जगहों पर मारा था छापा
इससे पहले 10 अक्तूबर यानी रविवार को भी एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में 16 जगहों पर छापा मारा था। एनआईए ने कुलगाम, बारामुला, श्रीनगर, अनंतनाग में कार्रवाई की थी। जानकारी के अनुसार, वॉयस ऑफ हिंद पत्रिका से जुड़े मामलों में यह कार्रवाई की गई है। टीआरएफ (द रेजिस्टेंस फ्रंट) के कमांडर सज्जाद गुल के घर पर भी अधिकारियों ने छापा मारा। ‘वॉयस ऑफ हिंद’ पत्रिका (जिसका मकसद युवाओं को उकसाना और कट्टरपंथी बनाना है) के प्रकाशन और आईईडी की बरामदगी के संबंध में जम्मू-कश्मीर में 16 जगहों पर कार्रवाई हुई। जिसमें एजाज अहमद टाक पुत्र गुलाम मोहम्मद टाक, मुदासिर अहमद अहंगर पुत्र गुलाम मोहिउद्दीन अहंगर, नसीर मंजूर मीर पुत्र मंज़ूर अहमद मीर और जुनैद हुसैन खान पुत्र मोहम्मद हुसैन खान को अचबल थाने ले जाया गया और उनसे पूछताछ की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *