Thursday, May 14निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

एबीजी शिपयार्ड स्कैम: ‘सबसे बड़े बैंकिंग धोखाधड़ी’ पर बोली कांग्रेस, ‘हमने तो पहले ही चेतावनी दी थी’

नई दिल्ली

देश के इतिहास में कथिततौर पर अब तक का सबसे बड़ा बैंकिंग फ्रॉड सामने आया है। इस मामले में सीबीआई ने देश की जानी मानी शिप कंपनी के खिलाफ केस दर्ज किया है। भारत की बड़ी निजी शिपिंग कंपनियों में एक एबीजी शिपयार्ड लिमिटेड पर 28 बैंकों से कथित तौर पर 22842 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप है। रिपोर्ट के मुताबिक, सीबीआई ने एबीजी शिपयार्ड और उसके पूर्व अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक ऋषि कमलेश अग्रवाल पर भारतीय स्टेट बैंक के नेतृत्व वाले बैंकों के एक संघ को 22,842 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में बुक किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो देश में बैंक धोखाधड़ी का ये अब तक की सबसे बड़ी धोखाधड़ी है।

इस मामले में कांग्रेस ने रविवार को मोदी सरकार पर सवाल उठाया। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने हाल के वर्षों में सभी बैंक धोखाधड़ी के मामलों की गिनती करते हुए कहा कि अब बैंक डिफॉल्टरों की लंबी सूची में ऋषि अग्रवाल भी शामिल हैं जिसमें नीरव मोदी, मेहुल चोकसी, ललित मोदी, विजय माल्या, जतिन मेहता, चेतन संदेसरा आदि पहले से ही हैं।