गुरुग्राम।
दिल्ली से सटे गुरुग्राम (Gurugram) में एक दिव्यांग महिला (Disabled Woman) को कथित तौर पर एक प्रसिद्ध रेस्टोरेंट में एंट्री नहीं देने का मामला सामने आया है। दिव्यांग महिला ने उसे रेस्टोरेंट के स्टाफ में उसे प्रवेश करने से रोकने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि वो व्हीलचेयर पर थी, इसलिए रेस्टोरेंट के स्टाफ ने उसे यह कहते हुए एंट्री देने से मना कर दिया कि उसकी वजह से दूसरे ग्राहकों को परेशानी होगी l
महिला सृष्टि ने आपबीती बताते हुए ट्विटर पर कई पोस्ट डाले हैं। महिला अपनी सहेली और उसके परिवार के साथ उस रेस्टोरेंट मे गई थी l महिला का पोस्ट वायरल होने के बाद हरकत में आई गुरुग्राम पुलिस ने मामले पर संज्ञान लेने की बात कही है l पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए उनसे डिटेल मांगी है। यह पोस्ट ट्विटर पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।