बीते वित्त वर्ष में सरकारी एयरोस्पेस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को जबरदस्त मुनाफा हुआ है। इस नतीजों के बाद कंपनी का शेयर भाव भी तेजी के साथ बढ़ा है। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन बीएसई इंडेक्स पर कंपनी का शेयर 2 फीसदी से ज्यादा बढ़ोतरी के साथ 1520 रुपए के स्तर पर कारोबार करता दिखा। मार्केट कैपिटल की बात करें तो 50,850 करोड़ रुपए से ज्यादा है।
कंपनी का मुनाफा: 31 मार्च 2022 को समाप्त वित्त वर्ष में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को 24,000 करोड़ रुपये से अधिक का मुनाफा हासिल हुआ है जो इससे पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले छह फीसदी अधिक और अब तक का सर्वाधिक है। वित्त वर्ष 2020-21 में कंपनी को 22,755 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।