टाटा पावर को कोस्टल गुजरात पावर लिमिटेड (सीजीपीएल) के विलय के लिए राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की मुंबई पीठ से मंजूरी मिल गई है। टाटा समूह की पावर कंपनी ने शेयर बाजार को ये जानकारी दी है।
शेयर की बढ़ी खरीदारी: इस खबर के बाद टाटा पावर का शेयर भाव 2.74 फीसदी की तेजी के साथ 245.40 रुपए के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, 19 अक्टूबर 2021 को टाटा पावर का शेयर भाव 269.70 रुपए के स्तर तक गया था, जो 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर है। इस लिहाज से अभी रिकवरी देखने को मिल रही है। मार्केट कैपिटल की बात करें तो 78,413.63 करोड़ रुपए है।