Friday, July 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

एलन मस्क ने Coca-Cola को लेकर किया एक और ट्वीट

नई दिल्ली

एलन मस्क (Elon Musk) के ट्वीट पर इस समय दुनिया भर की निगाहें टिकीं रहती हैं। कौन जाने कब क्या बड़ा ऐलान वो आकर इस सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर दें। पिछले दो दिनों में दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति ने कोका-कोला (Coca-Cola) के लेकर एक के बाद एक दो ट्वीट किए। पहले उन्होंने मजाकिया अंदाज में कोका-कोला खरीदने की इच्छा जाहिर की और अब दूसरे ट्वीट में उसके स्लोगन को लेकर ट्वीट किया है। 

एलन मस्क ने कल यानी गुरुवार को ट्वीट किया था कि वो कोका-कोला को खरीदेंगे। ताकि उसमें कोकीन वापस मिला सकें।आज उन्होंने एक नया स्लोगन उसी ट्वीट के ट्रेड में किया है। उन्होंने लिखा ‘रियल मैजिक से सिर्फ एक सिप दूर’ हालांकि उन्होंने इसके साथ हंसने वाला इमोजी भी शेयर किया है। जिससे साफ लग रहा है कि वो मजाक कर रहे हैं।