नई दिल्ली
कंस्ट्रक्शन से जुड़ी कंपनी कैपेसिट इंफ्राप्रोजेक्ट्स को 827 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर मिला है। इस खबर के बाद शुक्रवार के कारोबार में कंपनी के शेयर की खरीदारी बढ़ गई।
कैपेसिट इंफ्राप्रोजेक्ट्स के मुताबिक नए ऑर्डर के साथ कंपनी की ऑर्डरबुक 9,000 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गई है। कंपनी के प्रबंध निदेशक राहुल कत्याल ने कहा, ‘‘इन नए ऑर्डर से उच्च वृद्धि वाले कारोबार में अपनी स्थिति को और मजबूत करने में हमें मदद मिलेगी।’’
उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष में नए ऑर्डर मिलने से और मौजूद ऑर्डर के बूते कंपनी को आगामी तिमाहियों में अच्छी वृद्धि दर्ज करने का भरोसा है। आपको बता दें कि कैपेसिट इंफ्राप्रोजेक्ट्स हाउसिंग, अस्पतालों, होटलों और इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट के लिए निर्माण सेवाएं देती है।