Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

एल आई सी के स्थापना दिवस पर सप्ताह भर चलेंगे सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम

श्रीगंगानगर। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के आज स्थापना दिवस पर निगम अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा सामाजिक सरोकार के कार्यक्रमों की शुरुआत की गई। यह कार्यक्रम 1 सप्ताह तक चलेंगे। स्थानीय जवाहर नगर में मीरा मार्ग पर स्थित एलआईसी (शाखा द्वितीय) में आज अधिकारियों व कर्मचारियों ने निगम के अध्यक्ष एमआर कुमार के विशेष उद्बोधन को सुना। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सप्ताह भर के सामाजिक कार्यक्रमों में स्वच्छ भारत अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों पर सफाई श्रमदान पौधारोपण करने,कैंपिंग कर लोगों को कोरोना सोशल डिस्टेंसिंग तथा वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। निगम की द्वितीय शाखा के प्रबंधक रणजीतसिंह की अगुवाई में आगामी 7 सितंबर तक आयोजित किए जाने वाले बीमा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। सहायक शाखा प्रबंधक नवीन अरोड़ा ने सभी कर्मियों को सामाजिक कार्य पूरी निष्ठा और लगन के साथ करने की शपथ दिलवाई। उच्च सहायक कर्मी विपिन सरीन और वरिष्ठ अभिकर्ता एनडी खत्री ने 7 दिनों तक किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि गुरु सम्मान, ग्राहक संगोष्ठी एवं सम्मान अभिकर्ता दिवस, निगम कार्मिकों की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम होंगे। सफाई पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। शहर में विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाकर बीमा के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना वैक्सीन के लिए प्रेरित किया जाएगा। सभी कार्मिकों ने निगम गीत गाया।उल्लेखनीय है कि एलआईसी ने आज अपनी स्थापना के सफलतापूर्वक 65 वर्ष पूरे कर लिए हैं। 1 सितंबर 1956 को एलआईसी का राष्ट्रीयकरण तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल में किया गया था। तत्कालीन वित्तमंत्री सीडी देशमुख द्वारा एलआईसी को राष्ट्रीयकृत निगम का दर्जा प्रदान किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *