डोंगहे
एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा ले रही भारतीय महिला हॉकी टीम की एक सदस्य कोविड-19 से संक्रमित पाई गयी है। इस वजह से मेजबान और गत चैंपियन कोरिया के खिलाफ बुधवार को होने वाला उसका मैच रद्द कर दिया गया। हॉकी इंडिया द्वारा समाचार एजेंसी पीटीआई से मामले की पुष्टि करने के बाद एशियाई हॉकी महासंघ (एएचएफ) ने भी बयान जारी कर अपनी हामी भरी।
एएचएफ की तरफ से जारी बयान में कहा गया, ‘एशियाई हॉकी महासंघ को यह बताते हुए खेद है कि टीम इंडिया की एक सदस्य नियमित परीक्षण के दौरान कोरोना से संक्रमित पाई गई हैं। इसलिए भारत और कोरिया के बीच होने वाला आज का मुकाबला रद्द किया जाता है।’