Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

एसकेडी विवि में रक्तदान शिविर आयोजित

-समाजसेवी संस्थाओं का किया सम्मान
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश)।
श्री खुशालदास (एसकेडी) विवि में स्व. सुरजीत सिंह रामगढ़िया की 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसका उद्घाटन सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा, कुलपति डॉ. प्रो. एसके दास, कुलाधिपति दिनेश जुनेजा, राजू रामगढ़िया, छत्रसाल सिंह राघव, जिला काँग्रेस उपाध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, भाजपा अध्यक्ष बलवीर बिश्नोई, सेवा. प्राध्यापक भागीरथ सैन, बाल कल्याण समिति जिलाध्यक्ष जितेन्द्र, एनएम लॉ कॉलेज उपाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, शेरेकां सरपंच नवनीत बिश्नोई, अमरपुरा थेहड़ी सरपंच रोहित स्वामी, पूर्व पीएमओ एमपी शर्मा, मोहित बलाड़िया, पार्षद भूपेन्द्र सिंह, नरेश पाहवा, राधेश्याम सिंगला, सुभाष वधवा, राजेन्द्र, सनेल सैन, खुशी मोहम्मद, नूर आलम, गुरदेव सिंह, विक्रम धूड़िया आदि ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में 200 यूनिट रक्तसंग्रहण किया गया। शिविर में बालाजी मानव सेवा समिति, नागरिक सुरक्षा मंच, जननायक यूथ क्लब चौटाला, एक रुपया रोज सेवा समिति बीकानेर, अरोड़वंश युवा सेवा संघ, सूचना का अधिकार जागृति संस्थान को उनके समाज सेवा एवं शिविर में सहयोग के लिए स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। राजू रामगढ़िया ने अतिथियों एवं रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।