Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजकीय चिकित्सालय यानी परेशानी ही परेशानी

रावतसर (सीमा सन्देश। सरकारी अस्पतालों में गरीब आदमी दर्द में राहत और बेहतर इलाज की उम्मीद लेकर आता है। परन्तु रावतसर का राजकीय चिकित्सालय की व्यवस्था आम आमदी की उम्मीदों को पलीता लगा रही है। हालत यह है कि यहां आपातकाल में मरीजों को लाने के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई गई सेवा 108 का दो-दो बार उद्घाटन होने के दस दिन बाद भी नहीं चली। और तो और अभी तक इस आपातकालीन सेवा को नियमित चलाने के लिए चालक और अन्य कर्मचारी तक नहीं लगाए गए हैं। इतना ही नहीं सरकार द्वारा अस्पतालों का समय दो पारियों की जगह सुबह 9 से 3 बजे तक कर दिया। परन्तु सुबह 10 बजे बाद यहां इक्का-दुक्का डॉक्टर की नजर आते हैं। जबकि मरीज डॉक्टरों का इंतजार करते रहते हैं। अस्पताल बन्द होने से एक घंटे पहले तो यहां सभी सीट खाली हो जाती है। 108 आपातकालीन सेवा के मामले में बीसीएमओ संजीव चौधरी ने बताया कि इसके संचालन के लिए कर्मचारी नहीं होने की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। 10 दिन से 108 खड़ी है।