श्रीगंगानगर। शहर में एक बार फिर छीना झपटी की वारदातें बढ़ गई हैं। आज एसडी कॉलेज के सामने मेन रोड पर मोटरसाइकिल पर सवार दो नकाबपोश युवक एक युवती का बैग छीन कर भाग गए। परसों शनिवार रात लगभग 10 बजे मीरा चौक पुलिस चौकी के सामने बाइक पर सवार एक युवक बैंक कर्मचारी युवती का मोबाइल फोन झपट कर भाग गया। इसी रात को एच ब्लॉक में एक दुकानदार पर पिस्तौल तान कर बैग लूट ले जाने वालों का अभी तक नहीं लगा है। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)