Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ऐतिहासिक 1000वें वनडे में इन खिलाड़ियों को टीम इंडिया की प्लेइंग XI में मिल सकता है मौका, दीपक हुडा कर सकते डेब्यू

नई दिल्ली

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचो की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला (India vs West Indies, 1st ODI) रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। भारतीय टीम के चार खिलाड़ियों- शिखर धवन, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर और नवदीप सैनी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद फिलहाल उनका खेलना मुश्किल लग रहा है। ऐसे में पहले वनडे के लिए टीम इंडिया को अपनी प्लेइंग XI का चयन करने में मुश्किलें आ सकती है। भारत का यह 1000वां वनडे मैच होगा और रोहित शर्मा इस ऐतिहासिक मैच में टीम की कप्तानी करेंगे।