नई दिल्ली
भारत की ‘यंगिस्तान’ रिकॉर्ड पांचवीं बार अंडर-19 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाने के लिए आज शाम को अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी। भारत की युवा टीम ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को करारी मात देकर लगातार चौथी बार खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है। टीम इंडिया का यह कुल आठवां फाइनल है। यहां तक पहुंचने में सभी खिलाड़ियों ने बखूबी अपना योगदान दिया है। टीम के खिताबी मुकाबले से पहले सीनियर टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने टीम को अपनी शुभकमानाएं दी है। राहुल ने टीम से कहा कि जाओ और ट्रॉफी घर ले आओ।