Saturday, April 25निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ऑस्कर अवॉर्ड्स में राजामौली का हुआ अपमान?:इवेंट के दौरान दी गई सबसे पीछे वाली सीट, भड़के फैंस बोले- बैक बेंचर्स ही विनर बनता है

RRR के गाने नाटू-नाटू के ऑस्कर जीतने से पूरे भारतीयों का सीना गर्व के चौड़ा हो गया है। करीब 15 साल बाद ऐसा मौका आया है कि किसी भारतीय ने सिनेमा के सबसे बड़े मंच पर भारत का झंडा बुलंद किया है।

हालांकि ऑस्कर अवॉर्ड्स के दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसको लेकर भारतीय प्रशंसक नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। दरअसल इवेंट के दौरान RRR के डायरेक्टर एस.एस राजामौली को उनके परिवार सहित सबसे पीछे वाली सीट दी गई थी। इस पर फैंस कड़ी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

लोगों ने एकेडमी को सुनाई खरी खोटी
वीडियो वायरल होते ही फैंस ने ऑस्कर का आयोजन कराने वाली एकेडमी को खरी खोटी सुना दी। लोगों ने ऑर्गनाइजर्स को सीटिंग अरेंजमेंट के लिए आड़े हाथों लिया। लोगों का कहना है कि जिस फिल्म के गाने को ऑस्कर मिला है, उसकी टीम को सबसे अंतिम लाइन में बैठाना अपमानजनक है।

यूजर्स का मानना है कि एकेडमी को ये बात पता रहती है कि अवॉर्ड कौन जीतने वाला है, इसके बावजूद उन्होंने आरआरआर की टीम को सबसे अंतिम लाइन पर सीट दी, ये वाकई सोचने वाली बात है।

फैंस ने कहा- बैक बेंचर्स ही विनर बनता है
सोशल मीडिया पर लोगों ने इस मामले में काफी संख्या में रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा, ‘ऑर्गनाइजर्स ने उन्हें ( राजामौली) को एग्जिट सीट पर बैठाया, मैं दावे से कहता हूं कि अगली फिल्म के बाद उन्हें आगे की सीट पर बैठने से कोई नहीं रोक पाएगा।’