नई दिल्ली
दुनिया के पूर्व नंबर वन टेनिस खिलाड़ी स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर अगले साल जनवरी में होने वाले ऑस्ट्रेलियन ओपन में नहीं खेलेंगे। साल के पहले ग्रैंड स्लैम में न खेलने की वजह वह घुटने की चोट से पूरी तरह उबरना चाहते हैं। ऑस्ट्रेलियन ओपन में नहीं खेलने का जानकारी उन्होंने खुद स्विस मीडिया को दी। फेडरर इस साल आखिरी बार बिंबलडन में खेले थे तब उन्हें क्वार्टर फाइनल में हुबर्ट हरकाज ने हराया था। तब लेकर उन्होंने किसी तरह के टेनिस टूर्नामेंट में भाग नहीं लिया है।