Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ऑस्ट्रेलियाई लीग के दौरान गिल्ली गिरने के बावजूद अंपायर ने नहीं दिया आउट

नई दिल्ली।

क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है, लेकिन कभी-कभी इसमें ऐसा भी पल आता है जब चीजें मजाक के रूप में बदल जाती हैं। एक ऐसा ही मजेदार वाकया ऑस्ट्रेलिया में एक मैच के दौरान देखने को मिला।  

ऑस्ट्रेलिया के डब्ल्यूएनसीएल 2021-22 लीग के एक मैच में बैटर बोल्ड हो गई लेकिन उसे नॉट आउट करार दिया गया। रविवार को होबार्ट के ब्लंडस्टोन एरेना में तस्मानियन वूमेन टाइगर्स और क्वींसलैंड फायर के बीच मैच खेला जा रहा था। इसी दौरान पहली पारी के 14वें ओवर की एक गेंद पर तस्मानिया की तेज गेंदबाज बेलिंडा वकारेवा ने क्वींसलैंड की बैटर जॉर्जिया वोल बोल्ड हो गईं। वकारेवा की गुड लेंथ गेंद वोल के ऑफ स्टंप की गिल्ली गिराते हुए निकल गई। बावजूद इसके अंपायर ने उन्हें आउट नहीं दिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *