Sunday, September 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लैनिंग ने एशेज टेस्ट ड्रॉ होने पर कहा, ‘नहीं पता आखिरी घंटे में क्या हुआ’

कैनबरा

ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मेग लैनिंग ने रविवार को कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि महिला एशेज टेस्ट ड्रॉ के रूप में समाप्त होगा। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच महिला एशेज में एकमात्र टेस्ट रविवार को यहां मनुका ओवल में ड्रॉ के रूप में समाप्त हुआ। मेजबान टीम इंग्लैंड को चौथी पारी में आउट करने से सिर्फ एक विकेट कम रह गई, जबकि मेहमान टीम रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करने से 12 रन कम रह गई। इस तरह ये मुकाबला काफी रोमांचक था, जबकि ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टीम ने 4-0 से ये सीरीज अपने नाम की थी।