Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI और T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे ये दो खिलाड़ी 

नई दिल्ली

तमिलनाडु के उभरते हुए टी20 बल्लेबाज शाहरुख खान और उनके राज्य के साथी बाएं हाथ के स्पिनर रवि श्रीनिवास साई किशोर वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी छह मैचों की सीमित ओवरों की सीरीज के लिए रिजर्व खिलाड़ियों के रूप में भारतीय टीम से जुड़ेंगे। शाहरुख और साई किशोर ने सीमित ओवरों की राष्ट्रीय टूर्नामेंटों में तमिलनाडु की सफलता में बड़ी भूमिका निभाई थी। कोविड-19 संक्रमण के खतरे को देखते हुए दोनों को एहतियात के तौर पर टीम से जोड़ा गया है। मुख्य टीम का कोई खिलाड़ी टूर्नामेंट के दौरान अगर कोरोना वायरस टेस्ट में पॉजिटिव आता है तो ये उनका विकल्प होंगे।