नई दिल्ली
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में आज ऑस्ट्रेलिया का सामना श्रीलंका से होगा। श्रीलंकाई टीम 2014 में विश्व चैंपियन रह चुकी है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया अपने पहले खिताब की तलाश में है। दोनों ही टीमों ने सुपर 12 के अपने पहले मुकाबले में जीत हासिल की है और ऐसे में दोनों का आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ है।
हालांकि क्वालीफ़ायर से होकर सुपर 12 में पहुंची श्रीलंकाई टीम ने अब तक टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपने सभी मुकाबले जीते हैं। टीम की स्पिन गेंदबाजी और साथ में कुछ बल्लेबाजों का फॉर्म श्रीलंका का मजबूत पक्ष है जबकि ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी खासकर शीर्ष क्रम चिंता का सबब बना हुआ है।