मोहंती
ओडिशा के खुर्दा जिले में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) के एक निलंबित विधायक ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं के जुलूस में कथित तौर पर अपनी एसयूवी चला दी। इस हादसे में पुलिस निरीक्षक सहित 24 लोग घायल हो गए। पांच की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने विधायक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। साथ ही विधायक की गाड़ी पर आग लगा दी। पुलिस ने इलाके में पुलिस बल को बढ़ा दिया है।