Thursday, September 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

विवाह के दिन पति को मिला पत्नी से हुए दुष्कर्म का वीडियो, सुहागरात से पहले ही टूट गई शादी

पलवल

हरियाणा के पलवल जिले में एक महिला के साथ हुए कथित दुष्कर्म का वीडियो उसके पति को मिलने के बाद उसकी शादी महज चंद घंटों के अंदर ही टूट गई। इसके बाद पुलिस ने महिला की शिकायत पर दुष्कर्म के नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, पलवल जिले में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने महिला की अश्लील वीडियो भी बना ली और शादी होने के बाद वो वीडियो उसके पति को भेज दी।