Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ओपन होने से पहले ही 85 रुपये के प्रीमियम पर पहुंचा यह IPO

नई दिल्ली

कैंपस एक्टिववियर का IPO (Campus Activewear IPO) मंगलवार, 26 अप्रैल 2022 से सब्सक्रिप्शन के खुलेगा। 1400 करोड़ रुपये का यह पब्लिक इश्यू 28 अप्रैल 2022 तक सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन रहेगा। हालांकि, पब्लिक इश्यू ओपन होने से पहले कंपनी के मैनेजमेंट के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) लगातार बढ़ रहा है। मार्केट पर नजर रखने वाले लोगों के मुताबिक, कैंपस एक्टिववियर IPO का सोमवार को ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) बढ़कर 85 रुपये पहुंच गया है। रविवार को यह 60 रुपये था। 

278-292 रुपये है इश्यू का प्राइस बैंड, अधिकतम 13 लॉट्स के लिए कर पाएंगे अप्लाई
कैंपस एक्टिववियर (Campus Activewear) के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) रविवार के मुकाबले सोमवार को 25 रुपये और बढ़ा है। वहीं, शनिवार को इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम 53 रुपये था। कैंपस एक्टिववियर के पब्लिक इश्यू का प्राइस बैंड कंपनी ने प्रति शेयर 278-292 रुपये फिक्स किया है। इश्यू 26 अप्रैल को ओपन होगा और 28 अप्रैल तक खुला रहेगा। कंपनी इस पब्लिक इश्यू में 47,950,000 इक्विटी शेयर जारी करके 1400.14 करोड़ रुपये जुटाएगी। IPO के एक लॉट में 51 शेयर होंगे। आईपीओ के लिए बोली लगाने वाला कोई भी व्यक्ति अधिकतम 13 लॉट्स के लिए अप्लाई कर पाएगा।