Monday, August 31निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राकेश झुनझुनवाला ने इस कंपनी पर लगाया बड़ा दांव, खरीदे 10 लाख शेयर, अभी 152 में मिल रहा स्टॉक

नई दिल्ली

अगर आप शेयर बाजार में दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो को देखकर दांव लगाना पसंद करते हैं तो आप इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस के शेयरों (Indiabulls Housing Finance Ltd) पर नजर रख सकते हैं। दरअसल, राकेश झुनझुनवाला ने मार्च तिमाही में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा दी है। झुनझुनवाला ने चौथी तिमाही में इस कंपनी के 10 लाख और शेयर 0.2 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदे हैं। आज इंट्रा डे में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस के शेयर (Indiabulls Housing Finance Ltd share price) 4 पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट के साथ 152.80 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। 

बिग बुल के पास हैं कंपनी के 60 लाख शेयर 
पिछले वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 50 लाख शेयरों या 1.08 प्रतिशत हिस्सेदारी के मुकाबले अब  बिग बुल के पास 60 लाख शेयर या 1.28 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। झुनझुनवाला के पास जून 2021 तिमाही के दौरान इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस में 2.2 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। उन्होंने सितंबर तिमाही में इसे घटाकर 1.08 फीसदी कर दिया। हालांकि, बाद में उन्होंने  अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई थी।